देहरादून: नशे के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025’ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों का पालन करते हुए, नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार, 17 जून 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर मोथरावाला सपेरा बस्ती के पास से 45 वर्षीय माला पत्नी विजय नाथ को गिरफ्तार किया गया। माला मोथरावाला, सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून की निवासी है।
पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा अपराध संख्या – 223/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ की जा रही लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here