उत्तराखंड पुलिस की महिला नेतृत्व को मिला उपराष्ट्रपति का स्नेह, ड्यूटी पर मिली पुष्पों की शुभकामनाएं

देहरादून, 25 जून। उत्तराखंड में महिला नेतृत्व और अनुशासित पुलिसिंग की पहचान बनीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रिद्धिमा अग्रवाल, IG कुमाऊं को आज एक विशेष सम्मान प्राप्त हुआ जब देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का उन्होंने अपने करकमलों से पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

यह पल उस समय कैमरे में कैद हुआ, जब उपराष्ट्रपति अपने आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के दौरे पर थे। उत्तराखंड पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी रिद्धिमा अग्रवाल, IG कुमाऊं ने गर्मजोशी से उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके उत्तर में श्री धनखड़ ने भी मुस्कराते हुए पुष्प भेंट किए और अंगूठा दिखाकर पुलिस की कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा की।

तस्वीरों में साफ़ झलकता है सौहार्द और सम्मान का वातावरण, जहां एक ओर प्रशासनिक गरिमा है, वहीं दूसरी ओर नेतृत्व की सादगी और सजीव संवाद भी नज़र आता है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के साथ अधिकारीगण एवं सुरक्षाकर्मी भी उपस्थित रहे, जो इस आत्मीय क्षण के साक्षी बने।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस की महिला अधिकारियों की यह गरिमामयी उपस्थिति और सम्मान जनसेवा, सशक्तिकरण और समर्पण का प्रतीक बनती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here