देहरादून आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आत्मीय स्वागत

देहरादून, 19 जून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देहरादून आगमन पर उत्तराखंड की धरती पर गरिमापूर्ण स्वागत का दृश्य देखने को मिला। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय  मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,  डॉ धन सिंह रावत,  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ,  जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here