“मित्र लोक कॉलोनी से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य शुभारंभ, श्रद्धा और उल्लास का संगम”

देहरादून। मित्र लोक कॉलोनी से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को पूरे धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ हुआ। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तगण और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान किया।

इस शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने यात्रा स्थल पर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए और समस्त भक्त समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए धर्म, सेवा और समर्पण के इस पर्व को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि लोक आस्था और एकता का महान पर्व है।

यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसका नेतृत्व मुख्य पुजारी पंडित सतपती जी ने किया। इस अवसर पर महापौर सौरभ थपलियाल, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद कुमार गुप्ता, अशोक वर्मा, संजय गर्ग, वार्ड पार्षद संगीता गुप्ता, तथा अन्य गणमान्य अतिथि और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह यात्रा क्षेत्रवासियों के लिए आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का सजीव उदाहरण बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here