दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने वालों का उतारा सुरूर: स्टंट और लापरवाही महंगी पड़ी, बाइक सीज

देहरादून। सोशल मीडिया पर मशहूर होने के चक्कर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वीडियो बनाने वाले दो युवकों को दून पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी सीज की है।
यह मामला 16 जून 2025 का है, जब थाना नेहरू कॉलोनी से एक वाहन छुड़वाने आए युवकों ने थाना परिसर से ही अपनी बाइक को निकालकर बिना हेलमेट, खतरनाक तरीके से और लापरवाही से चलाते हुए स्टंट किए। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया।
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। वाहन और दोनों युवकों की जांच करने पर यातायात नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई, जिसके बाद मोटरसाइकिल संख्या UK07HC 0320 को सीज कर दिया गया। साथ ही, दोनों व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण:

  • इंद्रेश पुत्र रामबाबू, निवासी ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर
  • मोहित कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी उपरोक्त
    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here