कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का संगठन सृजन अभियान तेज, असंगठित श्रमिकों को कांग्रेस की छतरी तले लाने की मुहिम

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने असंगठित श्रमिकों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा हेतु एक नया अभियान छेड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने अपने संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे राज्य में संगठन विस्तार की रूपरेखा तैयार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने ओजस्वी संबोधन में श्री धस्माना ने कहा कि “देश की राजनीति में यदि कोई दल वास्तव में श्रमिकों, कर्मचारियों और मेहनतकश वर्ग की आवाज बनता है, तो वह केवल कांग्रेस है। जब भी कांग्रेस सत्ता में आती है, श्रमिक हितों से जुड़ी नीतियों और कार्यक्रमों को लागू कर श्रमिक वर्ग को सम्मान व अधिकार दिलाती है।”
उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में छोटे स्तर पर काम करने वाले श्रमिक — जैसे राजमिस्त्री, दर्जी, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोची, फड़-ठेली वाले व फेब्रिकेशन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों श्रमिक — संगठित नहीं हैं, जिसके चलते वे शोषण के शिकार हो रहे हैं। कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का कर्तव्य है कि ऐसे लोगों को संगठित कर कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर उन्हें उनका हक दिलाया जाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि “प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा जी ने जो विश्वास हम पर जताया है, हम उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ का हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर श्रमिकों से संवाद करेगा और उन्हें कांग्रेस से जोड़कर 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्तासीन करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।”

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारियों की नई नियुक्तियां भी की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से:

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: किशोर उनियाल

मुख्य महासचिव: श्रीमती पूनम कंडारी

जिलाध्यक्ष (हरिद्वार): धर्मवीर सैनी

जिलाध्यक्ष (चमोली): के. डी. कुनियाल

महानगर अध्यक्ष (देहरादून): हरेंद्र बेदी

महानगर अध्यक्ष (कोटद्वार): मनोज सेमवाल

प्रदेश उपाध्यक्ष: पं. कांति बल्लभ भट्ट

महासचिव: उमेश दत्त भारद्वाज, चंद्रपाल

मीडिया प्रभारी: अर्जुन शर्मा

प्रदेश सचिव: विकास सिंह, उषा चौधरी, सलमा खान, वंदना, सुदेश सैनी, कौशल्या

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जगदीश धीमान, गिरिराज किशोर हिंदवाण, सुनील जायसवाल, आनंद सिंह पुंडीर, राम गोपाल वर्मा, विक्रांत पोखरियाल, अजय वर्मा और चमन दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई अब गांव-शहर तक लड़ी जाएगी और कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ हर वर्ग के श्रमिक को मंच देगा।

“श्रमिकों के श्रम का सम्मान कांग्रेस की प्राथमिकता है” — इस नारे के साथ कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने प्रदेश में एक नए जनांदोलन की शुरुआत कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here