दिल्ली, 21 जून।भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते तोड़ने से सेंधा नमक (हिमालयन पिंक सॉल्ट) के निर्यात पर असर पड़ा है। पाकिस्तान की खेवड़ा खदान से निकलने वाला यह नमक अब भारत नहीं भेजा जा रहा, जो इसका सबसे बड़ा खरीदार था। 2024 में पाकिस्तान ने करीब 3.5 लाख टन सेंधा नमक निर्यात किया था। अब पाकिस्तानी निर्यातक अमेरिका, चीन, यूरोप और अन्य देशों से आस लगा रहे हैं। चीन को भेजे गए नमक में 40% वृद्धि दर्ज हुई है। भारत में बिकने वाला यह नमक अब महंगे दामों पर मिल रहा है।