देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर देहरादून जनपद में पुलिस महकमे में एक बड़ी फेरबदल की गई है। पदोन्नत उपनिरीक्षकों को आचार संहिता से पूर्व जनहित एवं रिक्त पदों को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियों के साथ थानों में तैनाती दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा जारी आदेश में कुल आठ उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, जिनमें कुछ को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है तो कुछ को महत्वपूर्ण शाखाओं और थानों में भेजा गया है।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
- उपनिरीक्षक संदीप कुमार – थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से स्थानांतरित होकर अब एसओजी शाखा देहरादून में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
- उपनिरीक्षक मोहन सिंह – प्रेमनगर थाने से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन नियुक्त।
- उपनिरीक्षक गिरीश नेगी – पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष रायपुर बने।
- उपनिरीक्षक कुन्दन राम – एसओजी शाखा से स्थानांतरित होकर थानाध्यक्ष प्रेमनगर बनाए गए।
- उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी – विकासनगर से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैण्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- उपनिरीक्षक अशोक राठौर – पुलिस लाइन देहरादून से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर बनाए गए।
- उपनिरीक्षक कुलदीप शाह – कोतवाली पटेलनगर से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक पटेलनगर बने।
- उपनिरीक्षक विनोद राणा – एसओजी शाखा देहरादून से स्थानांतरित होकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक डोईवाला के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
यह स्थानांतरण न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि आगामी समय में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।