नईदिल्ली,10 जून (आरएनएस)। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को पिछले 24 घंटे में 324 नए मरीज मिले हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 6,815 पहुंच गई है।
हालांकि, वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का भी आंकड़ा बढ़ा है। 24 घंटे में 783 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब तक कुल 7,644 मरीज ठीक हो चुके हैं।
दूसरी तरफ, रोजाना मिलने वाले नए मामले भी कम हैं। सोमवार को 2 4 घंटे में 358 मरीज मिले थे।
कर्नाटक में फिर एक बार मरीज बढ़ना शुरू हो गए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 136 नए मरीज मिले हैं, जिससे कुल मरीजों का आंकड़ा 559 पहुंच गया है।
इसके बाद गुजरात में 129 नए मरीजों के साथ कुल मामले 1,109 हो गए हैं। केरल में 96 मरीज मिले हैं, जिससे आंकड़ा 2,053 पहुंच गया।
दिल्ली में 37 मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं। यहां कुल 691 मरीज संक्रमित हैं।
अन्य राज्यों में मरीजों की संख्या कम है।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 3 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें केरल, झारखंड और दिल्ली में 1-1 मरीजों की मौत शामिल है।
इसके साथ ही देश में अब तक कुल 68 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला, केरल में 79 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और झारखंड में 44 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष की मौत हुई है। इनको कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।